{"_id":"5b4e51034f1c1b3f748b583a","slug":"153185920017-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खदरी में हाथियों ने तोड़ी चारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खदरी में हाथियों ने तोड़ी चारदीवारी
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला ,श्यामपुर।
खदरी में लगातार हाथी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। बीते सोमवार को भी गांव में घुसे हाथियों ने तीन लोगों की चारदीवारी तोड़ डाली। इस मामले में मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने खदरी में पहुंच कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि क्षेत्र में आए दिन हाथी गंगा पार कर खदरी में चहलकदमी कर रहे हैं। कई लोगों की चारदीवारी को भी हाथी क्षति पहुंचा रहे हैं। साथ ही हाथी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सोमवार को हाथियों ने गांव में घुस कर जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों ने हाथियों की रोकथाम के उपाय नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया है। मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हाथी से रोकथाम को लेकर खाई खुदवाने का कार्य किया जाएगा। मंगलवार रात से ही दो कर्मचारी भी मौके पर गश्त पर लगाए जा रहे हैं।