फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैस सिलिंडर में गैस कम होने पर हंगामा

गैस सिलिंडर में गैस कम होने पर हंगामा

Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में गैस कम होने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ,ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर में गैस की कालाबाजारी का धंधा जोरों पर है। गैस एजेंसी के कर्मचारी हर रोज खतरा मोल लेकर घरेलू सिलिंडरों से गैस निकालने का काम कर रहे हैं। बुधवार को रेलवे रोड पर हरिद्वार रोड स्थित एक गैस एजेंसी का डिलीवरी वाहन एलपीजी रसोई गैस सप्लाई देने के लिए पहुंचा था। इसी बीच एक उपभोक्ता ने गैस सिलिंडर को तौल लिया। उसमें गैस कम होने पर उसने हंगामा कर दिया, जिसके चलते सप्लाई वाहन के कर्मचारी भाग खड़े हुए। एजेंसी संचालक के माफी मांगने और उक्त कर्मचारियों को हटाने के आश्वासन पर स्थानीय लोगों ने वाहन को छोड़ा।
रेलवे रोड निवासी अजय गुप्ता एचपी गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं। उन्होंने हर बार की तरह गैस सिलिंडर बुक कराया। मंगलवार दोपहर में एजेंसी का सप्लाई वाहन रेलवे रोड पर उनके घर सिलिंडर की डिलीवरी देने के लिए पहुंचा। उन्होंने सिलिंडर लिया, तो गैस कम होने की आशंका हुई। जिस पर उन्होंने कर्मचारी से कांटा लाकर गैस तौलने के लिए कहा। सिलिंडर में गैस कम होने का पता चलते ही कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें दौड़कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस बाबत अजय गुप्ता ने संबंधित एजेंसी के संचालक को मोबाइल से शिकायत की, जिसके बाद एजेंसी के प्रबंधक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की लापरवाही पर लोगों से माफी मांगी और कर्मचारियों को हटाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने एजेंसी के सप्लाई वाहन को छोड़ दिया। हालांकि, मामले की जानकारी एसडीएम को भी दी गई थी, मगर घटनाक्रम के समाप्त होने तक वह मौके पर नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडरों से छेड़छाड़ से जानमाल का खतरा
बीते 14 जुलाई को श्यामपुर के टिहरी विस्थापित क्षेत्र असेना में शनिवार को सिलिंडर बदलते समय घर में धमाका होने के बाद आग लग गई। महिला बीना बिष्ट पत्नी जयवीर सिंह बिष्ट ने खाना बनाने के लिए सिलिंडर बदला था। इसी दौरान अचानक सिलिंडर से सीटी जैसी आवाज आई और धमाका हो गया। इससे उनका घरेलू सामान जल गया। उन्होंने इसे गैस एजेंसी की लापरवाही बताते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रिफिलंग करते झुलस गया था किशोर
बीते सोमवार को चंद्रेश्वरनगर में घरेलू सिलिंडर में आग लगने से उसकी चपेट में एक नाबालिग आ गया। झुलसी हालत में परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि किशोर सिलिंडर से रिफ्लिंग कर रहा था। इस बीच अचानक से आग लग गई। उसके शरीर का 30 प्रतिशत हिस्सा आग से झुलसा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

यहां गैस एजेंसी में ही चल रहा था रिफिलिंग का धंधा
नवंबर 2017 के दौरान डोईवाला में जिला आपूर्ति की टीम ने एक गैस एजेंसी में छापा मारकर सिलिंडरों से अवैध रिफिलिंग करने का सामान बरामद किया था। टीम ने गैस एजेंसी से रिफिलिंग करने की सामग्री बासुरी, पाइप और अन्य उपकरण बरामद किए थे। इस मामले में कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गैस रिफिलिंग का गौरखधंधा एजेंसी से लेकर सड़कों तक चल रहा है।


कोट्स
घटतौली से बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। वह सप्लाई वाहन से गैस सिलिंडर लेते वक्त उसका वजन आवश्यक कराएं। बावजूद कोई भी नागरिक शिकायत करता है, तो मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed