{"_id":"5b4e50f04f1c1b50748b5923","slug":"153185918016-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संतुलन बनाने को करें पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संतुलन बनाने को करें पौधरोपण
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला ,मुनिकीरेती ।
भाजपा मुनिकीरेती मंडल की ओर से क्षेत्र में पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ हाईवे स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर और कुुंभ मेला बस पार्किंग के समीप श्मशान घाट के आसपास के क्षेत्र में फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। बताया गया कि इस दौरान आम, अमरूद, नींबू आदि प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के पूर्णकालिक नवीन झा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, अनिल बडोला, आशीष कुकरेती, नवीन आर्य, रोहित सेलवान, सोनू रतूड़ी, इंदिरा आर्य,उषा बडोला, सरस्वती जोशी, लीला रमोला, सीमा बिजल्वाण, नारदेई राणा, मीनाक्षी जोशी, विमला आर्य, राधाकिशन रयाल आदि मौजूद थे।
उधर, डिवाइन ग्लोबल स्कूल की ओर से हरेला पर्व का आयोजन किया गया। इस मौके विद्यालय के छात्र- छात्राओं में निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं गुमानीवाला के भट्टोंवाला रोड स्थित विद्यालय में संस्थापक नौरंग चौधरी के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं ने परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर हरेला पर्व व पर्यावरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण व जल संरक्षण पर चित्रों के माध्यम से संदेश दिया। यहां स्कूल प्रबंधक तिलक चौधरी, प्रधानाध्यापक सुधीर उनियाल, डीएस पयाल, अनीता ममगाईं, श्रेया कंडवाल, पुष्पा रावत, सुनीता बहुगुणा, सोनी पैन्यूली, रीता यादव, सीमा थपलियाल, रजनी जोशी, नीलम बिष्ट, रूचि शर्मा, स्वाति चौधरी, श्वेता ममगाईं आदि मौजूद थे।