{"_id":"5b4e50ee4f1c1bc57a8b4e3e","slug":"153185917817-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का खुलासा करने का सात दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का खुलासा करने का सात दिन का अल्टीमेटम
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला ,ऋषिकेश।
देहरादून रोड निवासी व्यापारी राजेंद्र गुरेजा के घर में लाखों रुपये की चोरी का खुलासा नौ दिन बाद भी नहीं होने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोतवाल का घेराव कर चोरों की शीघ्र धरपकड़ की मांग की। चेताया कि एक सप्ताह के भीतर खुलासा नहीं किया गया, तो वह पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार देर शाम नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री ललित मोहन मिश्रा की अगुवाई में शहर के व्यापारी कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने दून मार्ग निवासी व्यापारी राजेंद्र गुरेजा के घर में बीती नौ जुलाई की शाम को हुई चोरी के संबंध में पुलिस से प्रगति जानी। सीसीटीवी में अज्ञात आरोपी के कैद होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारी भड़क गए। उन्होंने कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी से शीघ्र अज्ञात की धरपकड़ करने की मांग की। चेताया कि एक सप्ताह में चोर को गिरफ्तार कर खुलासा नहीं किया गया, तो वह पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे। वहीं, उन्होंने नगर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग भी की है। मौके पर व्यापारी सुभाष कोहली, नरेश अग्रवाल, मनीष शर्मा, राजेंद्र गुरेजा, नवीन गांधी, श्रेयांश जैन, मनीष बत्रा आदि मौजूद थे।