{"_id":"5b4e50eb4f1c1b1e308b55d2","slug":"153185917614-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध चुने गए थानो और भानियावाला समिति के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध चुने गए थानो और भानियावाला समिति के सदस्य
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला ,डोईवाला।
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के संचालक कमेटी के लिए मंगलवार को नामांकन वापसी के दिन स्थिति साफ हो गई है। थानो और भानियावाला समिति में सभी संचालक सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। डोईवाला प्रेमनगर समिति में एक पद के लिए 22 जुलाई को चुनाव होगा। सहकारी समितियों के संचालक मंडल सदस्य पदों के लिए मंगलवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। सुबह 11 बजे से दो बजे तक नाम वापसी का दौर चला। तीन बजे समिति मुख्यालयों पर वैध नामांकन पत्रों की सूची चस्पा कर दी गई। चार बजे उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए गए।
किसान सेवा सहकारी समिति प्रेमनगर बाजार डोईवाला में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट और सचिव प्रमोद कुमार की देखरेख में नामांकन वापसी की प्रक्रिया चली। 11 पदों में से दस पदों पर एक-एक ही उम्मीदवार होने से चुनाव निर्विरोध हो गए। महज एक सीट पर सहमति नहीं बनने से वार्ड संख्या दो प्रेमनगर दो में बलबीर सिंह और सतनाम सिंह के बीच चुनाव कराया जाएगा। किसान सेवा सहकारी समिति भानियावाला के सभी 11 पदों पर सहमति बन जाने से सभी संचालक मंडल सदस्य निर्विरोध बन गए है।
निर्वाचन अधिकारी अनिल शर्मा के अनुसार सभी पदों पर केवल एक- एक दावेदार सामने आए। वहीं, किसान सेवा सहकारी समिति थानों में 11 पदों में से दस पर सहमति बन जाने से दस संचालक सदस्य निविर्रोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी अरुण भट्ट ने बताया कि वार्ड संख्या एक में नामांकन नहीं होने से सीट रिक्त रही है।