{"_id":"5b4e50e94f1c1b572f8b5115","slug":"153185917412-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेला क्षेत्र में अभी तक नहीं हो पाए मुकम्मल इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेला क्षेत्र में अभी तक नहीं हो पाए मुकम्मल इंतजाम
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला ,मुनिकीरेती ।
अगले सप्ताह से शुरू होने वाली प्राचीन नीलकंठ धाम की कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हुए हैं। विभिन्न विभागों को मेला तैयारियां जुटाने को दी गई अंतिम तिथि करीब है, लेकिन मेला क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थाएं होती कहीं नजर नहीं आ रही हैं। इस मामले में महकमे तो लापरवाह हैं ही, प्रशासन भी मेला तैयारियों की ठीक से मॉनिटरिंग करता नजर नहीं आ रहा। टिहरी जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर बीती सात जुलाई को विभिन्न विभागों की बैठक रखी गई थी, जिसमें प्रशासन की ओर से सभी महकमों को श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा में व्यवस्थाएं जुटाने को 18 जुलाई तक की डेडलाइन निर्धारित की गई थी।
डेड लाइन समाप्त होने में अब महज एक दिन का समय शेष रह गया है, बावजूद इसके मेला क्षेत्र में अभी तक फिलहाल व्यवस्थाएं धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रही हैं। तीर्थनगरी मुनिकीरेती से तपोवन तक जगह-जगह मुख्य मार्ग पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन मेलाकाल में तीर्थयात्रियों को इस पैच में हिचकोले खाकर यात्रा करनी पड़ सकती है। संबंधित महकमे को कांवड़ यात्रा के लिए मुख्य मार्ग पर पैचवर्क कराने की भी सुध नहीं आई है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था भी भगवान भरोसे चल रही है। कुछ एक स्थानों पर बने प्याऊ व जल संस्थान के स्टैंड पोस्ट या तो खराब पड़े और कई जगह नलों पर से टोंटी गायब है। मुनिकीरेती में शिवानंद पार्किंग के समीप मुख्य मार्ग पर बनी प्याऊ काफी समय खराब पड़ी है। वहीं कुंभ मेला बस पार्किंग में नगर पालिका द्वारा स्थापित प्याऊ चालू हालत में तो है, मगर इस पर से कई टोंटियां गायब हैं, जिससे जल बेकार नालियों में बर्बाद हो रहा है।
जाम की समस्या से होना पड़ेगा परेशान
यात्राकाल के लिए प्रशासन की ओर से संभागीय परिवहन विभाग को क्षेत्र में बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर नो-पार्किंग जोन में वाहनों को पार्क किए जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं, बावजूद इसके राजमार्ग के मुनिकीरेती पैच में दोनों ओर लोकल व पर्यटक वाहन बेरोकटोक पार्क किए जा रहे हैं। महकमे ने इस पर अभी तक अमल करना मुनासिब नहीं समझा। ऐसी स्थिति में कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले इस इलाके में लाखों श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यातायात व्यवस्था के अभाव में लाखों शिवभक्तों को दिक्कतें पेश आ सकती हैं। कमोवेश क्षेत्र में अन्य महकमों की तैयारियों की स्थिति भी इससे इतर नहीं है।
विज्ञापन
कोट्स
सभी विभागों को कांवड़ मेले से पूर्व व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं, यदि धरातल पर कार्य नहीं किए गए हैं तो इसका मेले से पहले स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभागों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कांवड़ मेले से पूर्व क्षेत्र में हरहाल में व्यवस्थाएं पूरी करा ली जाएंगी।
- लक्ष्मीराज चौहान, उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर।