{"_id":"5b4e50e74f1c1b3e748b592e","slug":"15318591716-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की लाइनों पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की लाइनों पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला ,डोईवाला।
देहरादून रोड़ पर रात दो बजे के आसपास खोखला पेड़ बिजली की तारों पर गिर जाने से करीब 12 घंटे नगरीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम की टीम ने मशक्कत कर बिजली व्यवस्था को सुचारु कराया। नगर क्षेत्र डोईवाला में तहसील के समीप देहरादून रोड़ पर सड़क के किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ रात में गिरा, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। पेड़ गिरने से ऊर्जा निगम के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
किसी तरह पेड़ की शाखाओं को पोल से हटाकर सभी पोलों को व्यवस्थित खड़ा किया गया। इस दौरान देहरादून रोड़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में तहसील और ब्लॉक मुख्यालय, कोतवाली, सरकारी अस्पताल के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि पेड़ गिरने से पोल टेढ़े हो गए थे। विभाग की टीम ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति को सुचारु कर दिया है।