{"_id":"5b4e4ff54f1c1b47748b5742","slug":"153185893011-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन हुआ ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन हुआ ठप
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान टोंस और यमुना नदियों में बढ़ा सिल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
बारिश के दौरान टोंस और यमुना नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से पछवादून की चार जलविद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन ठप हो गया। दोपहर 12:10 बजे से जहां ढालीपुर और ढकरानी पावर हाउस में बिजली का उत्पादन ठप पड़ा है, वहीं 2:35 बजे से छिबरो और खोदरी पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप पड़ा हुआ है। लगातार डाकपत्थर बैराज से फ्लड को पास किया जा रहा है। देर रात तक सिल्ट की मात्रा कम होने के बाद उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में 30 मेगावाट के कुल्हाल पावर हाउस में ही बिजली का उत्पादन जारी है।
बीते दो दिन से पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर जारी बारिश के दौरान दोनों नदियों में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई। जिस कारण दोपहर 12:10 बजे डाकपत्थर स्थित बैराज से फ्लड को पास करना शुरू किया गया। जिसके चलते 33 मेगावाट की ढकरानी और 51 मेगावाट के ढालीपुर पावर हाउस में बिजली का उत्पादन ठप हो गया। वहीं इछाड़ी पावर हाउस से भी फ्लड को पास करना शुरू किया गया। जिसके चलते 240 मेगावाट के छिबरो और 120 मेगावाट के खोदरी पावर हाउस में भी बिजली का उत्पादन ठप हो गया।