फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट अलग करने की सुविधा शुरू

मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट अलग करने की सुविधा शुरू

Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट अलग करने की सुविधा शुरू
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट (रक्त अवयवों को पृथक करने की इकाई) का संचालन शुरू हो गया है। सोमवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने यूनिट का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने यहां वाहन पार्किंग का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

तीन साल की लंबी इंतजारी के बाद बेस अस्पताल में आखिरकार ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट ने काम करना शुरू कर दिया है। रविवार देर शाम राज्य मंत्री धन सिंह ने यूनिट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यूनिट के शुरू होने से गढ़वाल क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। बताया कि एक रक्तदाता का ब्लड चार अलग-अलग जरूरतमंदों (प्लेटलेट्स, प्लाजमा, आरबीसी, सिरोपेरिसपिरेट) के काम आ सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अग्रवाल ने विभागवार वरिष्ठ चिकित्सकों/संकाय सदस्यों की कमी बताई। जबकि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सिंह ने पीएमएचएस (प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) संवर्ग के नियमित डॉक्टरों की तैनाती किए जाने का अनुरोध किया। ताकि मेडिसिन व स्त्री रोग जैसे विभागों की व्यवस्था में सुधार हो जाए। इस अवसर पर एनीस्थिसिया विभाग के डा. सुरेंद्र, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश बुटोला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास कुकरेती, खिर्सू मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत और राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed