{"_id":"5b4a30544f1c1b48748b4b28","slug":"153158868918-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान गदेरे का जलस्तर बढ़ने से बही कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान गदेरे का जलस्तर बढ़ने से बही कार
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। भारी बारिश के दौरान सैकोट गांव के समीप गदेरे में जल स्तर बढ़ने से एक कार गदेरे में बह गई। कार सवार ने वाहन से कूद लगाकर अपनी जान बचाई। करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।
शुक्रवार रात करीब दस बजे सैकोट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। रात ग्यारह बजे मनीष राणा, पुणकिला गांव निवासी कार से सैकोट गांव की ओर जा रहा था कि इसी दौरान गांव के समीप गदेरे का जल स्तर बढ़ने से कार बह गई। मनीष ने कार से कूद मारकर अपनी जान बचाई, लेकिन कार बह गई। रात करीब बारह बजे बारिश धीमी हुई, तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि कार चालक मनीष सुरक्षित है। बारिश से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।