फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पैदल पुलिया बह जाने से गदेरे से आवाजाही करने को मजबूर ग्रामीण

पैदल पुलिया बह जाने से गदेरे से आवाजाही करने को मजबूर ग्रामीण

Sat, 14 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पैदल पुलिया बह जाने से गदेरे से आवाजाही करने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
जोशीमठ। मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर थौली गदेरे पर निर्मित अस्थायी पैदल पुलिया बहने से थैंग गांव के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम जोशीमठ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र थौली गदेरे पर मोटर पुल निर्माण की मांग उठाई।

बीते मार्च माह में सड़क निर्माण कार्य के दौरान थौली गदेरे पर निर्मित पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब पीएमजीएसवाई की ओर से यहां पैदल आवाजाही के लिए अस्थायी पुलिया बनाई गई थी। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण यह पुलिया बह गई। अब थैंग गांव के ग्रामीण गदेरे से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। थैंग गांव की प्रधान रमा देवी, महावीर पंवार और धन सिंह ने मारवाड़ी-थैंग सड़क पर शीघ्र थौली गदेरे में स्थायी मोटर पुल निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed