{"_id":"5b4665114f1c1b77468b602e","slug":"153134004716-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंग का पानी बढ़ा, टापू पर फंसी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंग का पानी बढ़ा, टापू पर फंसी महिला
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ग्रामसभा गौहरीमाफी में भैंस चराने गई एक बुजुर्ग सौंग नदी के तेज बहाव को चलते एक टापू पर फंस गईं। ग्रामीणों की सूचना पर रायवाला पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने महिला को सकुशल बाहन निकाला।
रायवाला पुलिस के मुताबिक गौहरीमाफी निवासी सुशीला उनियाल (61) पत्नी स्व. आसाराम उनियाल बुधवार करीब 10.30 बजे सौंग नदी के किनारे भैंस चराने गई थीं। इसी बीच उनकी भैंस नदी के दूसरे छोर पर चली गई। सुशीला भैंस को मोड़ने के लिए नदी पार कर दूसरे किनारे पर चली गईं, लेकिन वापस लौटते वक्त बरसाती पानी से नदी का जलस्तर बढ़ गया। पानी बढ़ता देख सुशीला नदी के बीच बने टापू पर चली गईं और गांव वालों से मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने तत्काल रायवाला पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोर्स के साथ महिला को टापू से निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। रस्सी व अन्य उपकरणों के माध्यम से उसे करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुशाली को सकुशल नदी से निकाला जा सका। रेस्क्यू टीम में प्रभारी निरीक्षे महेश जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती, एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कविंदर सजवाण, एसआई विक्रम सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर, नितिन, नंदकिशोर, विनीत चौधरी, आदेश कुमार, राकेश कुमार, राधेश्याम आदि शामिल रहे।