{"_id":"5b4639fe4f1c1bb2288b5efa","slug":"15313290197-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुश्ता ढहने से जीजीआईसी का ऑडीटोरियत खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुश्ता ढहने से जीजीआईसी का ऑडीटोरियत खतरे में
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। तेज बारिश के कारण पुस्ता ढहने से जीजीआईसी का ऑडिटोरियम खतरे की जद में आ गया है। वहीं विद्यालय का भवन भी जर्जर स्थिति में है, जिससे कि हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जर्जर भवन की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
बुधवार तड़के हुई तेज बारिश से जीजीआईसी के ऑडिटोरियम के पुस्ते का एक हिस्सा ढह गया। साथ ही ऑडिटोरियम के आंगन में भी दरारें पड़ गई है। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति से दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। पिछले वर्ष बारिश के दौरान विद्यालय भवन की छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर गिर गया था। गनीमत रही कि उस दौरान वहां छात्राएं मौजूद नहीं थी। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य लक्ष्मी राय ने बताया कि विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति के बारे में विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।