{"_id":"5b4394464f1c1b0e278b56bd","slug":"153115552413-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस मिलने पर कुलसचिव के समक्ष जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस मिलने पर कुलसचिव के समक्ष जताई नाराजगी
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सोशल मीडिया में विवि प्रशासन के खिलाफ टिप्पणी करने पर कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई झेल रहे कर्मचारियों ने कुलसचिव के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है, कि उक्त कर्मचारियों को नोटिस का लिखित में जवाब देना अनिवार्य है।
सोशल मीडिया में विवि प्रशासन के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में विवि प्रशासन ने 9 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि इन कर्मचारियों ने विवि प्रशासन से उन टिप्पणियों को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है, जिन टिप्पणियों पर विवि प्रशासन को आपत्ति है। मंगलवार को नोटिस का कार्रवाई झेलने वाले कर्मचारियों ने कुलसचिव डा. एके झा के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं कुलसचिव डा. एके झा ने कहा कि कारण बताओ नोटिस का जवाब कर्मचारियों को हर हाल में लिखित में देना होगा।
कुलसचिव को मिला गनर
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलसचिव डा. एके झा के साथ एक गनर नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सोमवार से कुलसचिव के साथ गनर की व्यवस्था दी है। एसएसपी पौड़ी जेआर जोशी ने बताया कि कुलसचिव की ओर से गत सप्ताह गनर की डिमांड की गई थी। उनकी डिमांड पर उनके साथ गनर भेज दिया गया है।