{"_id":"5b4394434f1c1bc6248b564d","slug":"15311555215compat-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से देवाल, थराली मे कई सड़कें बंद-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से देवाल, थराली मे कई सड़कें बंद-compat
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। मूसलाधार बारिश से मलबा आने से देवाल और थराली में कई सड़कें बंद हो गईं। थराली के देवराड़ा में जहां एक मकान में मलबा घुस गया, वहीं देवाल की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई।
रविवार रात को हुई भारी बारिश के कारण देवाल-खेता, रैन-पलबरा, हाटकल्याड़ी-बेराधार मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया, जिससे यहां खेता, मानमती, मेलखेत, मोपाटा सहित कई गांवों की आवाजाही ठप हो गई। पीएमजीएसवाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि देवाल-खेता मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाने के लिए नारायणबगड़ से जेसीबी मशीन भेजी जा रही है। बारिश से देवाल बाजार, सेलखोला, इच्छोली की पेयजल योजना भी ठप हो गई है।
दूसरी ओर थराली में सोमवार करीब चार बजे शुरू हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। ग्वालदम से थराली के बीच सड़क पर ताल, घनियालधार, लोल्टी सहित कई जगह मलबा आ गया। कई ग्रामीण सड़कों पर मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है। वहीं देवराड़ा गांव के विनोद पांडे ने बताया कि बारिश से उसके मकान में मलबा घुस गया और कई घर में रखी कई चीजें खराब हो गईं।