फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉक्टर और शिक्षकों को लेकर गैरसैंण में प्रदर्शन

डॉक्टर और शिक्षकों को लेकर गैरसैंण में प्रदर्शन

Mon, 09 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर और शिक्षकों को लेकर गैरसैंण में प्रदर्शन

विज्ञापन
गैरसैंण। अस्पताल में डॉक्टर और स्कूल में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर लोगों और व्यापारियों ने कर्णप्रयाग हाईवे के पास तिराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने छात्राओं के साथ मिलकर तहसील तक प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की और समस्या बताई। विधायक ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सोमवार दोपहर बारह बजे व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में व्यापारियों और राजकीय बालिका इंटर कालेज के अभिभावकों ने मुख्य तिराहे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जीजीआईसी में कई सालों से हिंदी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र सहित भूगोल विषय में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं तहसील में संचालित एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली के दौर से गुजर रहा है। यहां स्वीकृत 10 चिकित्सकों के पद में से छह पदों पर डाक्टर नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पताल में फिजीशियन, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, रोडियोलॉजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। ऐसे में लोगों को हल्की बीमारी में भी रानीखेत, श्रीनगर और देहरादून जाना पड़ रहा है। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद उन्होंने जीजीआईसी की छात्राओं के साथ मिलकर तहसील तक जुलूस निकाला और एसडीएम को समस्या का ज्ञापन दिया। इसके बाद उन्होंने विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी को अपनी समस्या बताई। इस पर विधायक ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल दत्त पंत, मोहन मंत, जमन सिंह, सरोज शाह, कृष्णा नेगी, खिमुली देवी और गणेशी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed