{"_id":"5b4245884f1c1ba1288b5568","slug":"15310698315-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनखाल में पीएनबी की शाखा खोलने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनखाल में पीएनबी की शाखा खोलने की मांग उठाई
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। पर्यटन स्थल मोहनखाल में 17 ग्राम पंचायतों की लगभग पांच हजार की आबादी के लिए एक बैंक सुविधा तक नहीं है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मोहनखाल में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खोलने के लिए मंडलीय प्रबंधक और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यहां बैंक सुविधा न होने से ग्रामीणों को तीस किलोमीटर दूर पोखरी बाजार जाना पड़ता है।
ग्राम प्रधान विजय लाल, मंजू देवी, संपत्ति देवी, ओम प्रकाश थपलियाल, देवी प्रसाद थपलियाल, सतेश्वरी देवी, महेंद्र सिंह, भवानी लाल, देवी लाल, सरिता देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, बृजपाल सिंह और कुलदीप का कहना है कि मोहनखाल बाजार ब्राह्मण थाला, बाड़व, थाला बैड़, ताली, कनसारी, कोखंडी, कांदी, तेबड़ी, चंद्रनगर, अखोड़ी, मणज, मोली, सेरा-मालकोटी आदि गांव के केंद्र में स्थित है। यहां बैंकिंग सुविधा न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति के लिए मीलों दूरी तय कर पोखरी जाना पड़ता है। पर्यटकों को भी धनराशि निकालने के लिए भटकना पड़ता है। इधर, जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि ग्रामीणों के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। मोहनखाल में बैंक शाखा खोलने के लिए लीड बैंक अधिकारी से वार्ता की जाएगी।