{"_id":"5b4245874f1c1b78468b5624","slug":"153106982915-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बदरीनाथ और हेमकुंड में लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बदरीनाथ और हेमकुंड में लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन जोन लामबगड़ में चल रहे ट्रीटमेंट का निरीक्षण भी किया। डीएम ने ट्रीटमेंट की धीमी प्रगति और कार्य की कागजी कार्रवाई पूरी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम जोशीमठ को निर्माण कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बदरीनाथ में नगर पालिका, मंदिर समिति और सिंचाई विभाग की ओर से संचालित निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिना नक्शा पास किए बदरीनाथ में कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिए जाएंगे। डीएम ने बदरीनाथ में सीवर लाइन जल्द बिछाने के साथ ही अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। हेमकुंड साहिब के घांघरिया और हेमकुंड में पेयजल और बिजली की सप्लाई पर डीएम ने संतोष जताया।