{"_id":"5b4123da4f1c1bbd248b5091","slug":"153099567312233-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी के शिविर में 233 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी के शिविर में 233 मरीजों की जांच
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
रोटरी दून क्लब की ओर से भंडारी अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 233 मरीजों की अत्याधुनिक उपकरणों से आंख, दांत और हड्डी में कैल्शियम की जांच की गई। विवेकानंद नेत्रालय देहरादून के चिकित्सक डॉ. हुमायू और उनकी टीम ने 152 मरीजों की नेत्र जांच की। 18 लोगों की आंख में मोतियाबिंद पाया गया। इनका संस्थान द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। संस्थान की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाई और नजर के चश्मे भी वितरित किए गए। सीमा डेंटर कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मरीसा भंडारी ने 81 मरीजों के दांतों का परीक्षण किया। डाकपत्थर, हरबर्टपुर, बाड़वाला, कालसी के साथ ही बेहट, मिर्जापुर और हिमाचल प्रदेश के कई गांव के लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
इस मौके पर अध्यक्ष अजय धमीजा, उप मंडलाध्यक्ष सुरेश रवात, संजीव राणा, आरपी चावला, अनिल जैन, सतीश जायसवाल, राजीव चावला, प्रदीप, अमित अग्रवाल, विपुल जैन, रोहित गुप्ता, प्रवेश भंडारी, भारती पोत्रा, शानू चावला, अनु जायसवाल आदि मौजूद रहे।