फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पति के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील

पति के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील

Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पति के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील
श्रीनगर। कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए महिला ने आर्थिक सहयोग की अपील की है। महिला जीजीआईसी में भोजनमाता के तौर पर तैनात है। आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण कैंसर पीड़ित पति का इलाज करने में असमर्थ है।
विज्ञापन

श्रीकोट निवासी मीना बिष्ट जीजीआईसी श्रीनगर में भोजन माता के तौर नियुक्त है। मीना की चार बेटियां है। मीना ने बताया कि उनके पति लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं। पूर्व में देहरादून स्थित हिमालयन अस्पताल में उपचार चला था, जिसमें करीब 5 लाख से अधिक धनराशि खर्च हुई, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अब हिमालयन अस्पताल से इलाज बंद हो गया है। वर्तमान में बेस अस्पताल श्रीकोट से उनके पति का इलाज चल रहा है। मीना ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पति के इलाज में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मीना ने पति के इलाज के लिए सहयोग मांगा है। इस नंबर पर 9897631593 संपर्क कर मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed