फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 घंटे बाद सुचारु हुआ मलारी हाईवे, खतरा बरकरार-compat

18 घंटे बाद सुचारु हुआ मलारी हाईवे, खतरा बरकरार-compat

Tue, 03 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
18 घंटे बाद सुचारु हुआ मलारी हाईवे, खतरा बरकरार-compat

विज्ञापन
जोशीमठ। चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हुए जोशीमठ-मलारी हाईवे पर 18 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई है। हालांकि अभी भी चट्टान पर अटका मलबा और बोल्डर खतरे का सबब बने हुए हैं। बारिश के दौरान दोबारा हाईवे के अवरुद्ध होने की आशंका बनी हुई है। यह हाईवे चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही सेना के जवानों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
गत सोमवार को शाम छह बजे भारी बारिश के दौरान मलारी हाईवे रैणी गांव के समीप मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था। बारिश होने के कारण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनें और मजदूर बोल्डरों को नहीं हटा पाए। मंगलवार को बारिश थमने के बाद सुबह सात बजे से हाईवे को खोलने का काम शुरू हुआ। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण चट्टान से मलबे के साथ बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। वहीं, मलारी में अपनी आराध्य देवी की पूजा-अर्चना के लिए जोशीमठ से मलारी जा रहे ग्रामीणों को हाईवे अवरुद्ध होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा। नंदप्रयाग निवासी यशवंत सिंह का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ मलारी जा रहे थे, लेकिन हाईवे अवरुद्ध होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed