फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध कब्जा टाने की मांग पर ग्रामीणों ने क्रमिक धरना किया शुरु

अवैध कब्जा टाने की मांग पर ग्रामीणों ने क्रमिक धरना किया शुरु

Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा टाने की मांग पर ग्रामीणों ने क्रमिक धरना किया शुरु

विज्ञापन
पोखरी। ग्राम पंचायत गुड़म, नैल, कुलेंडू और सिदेली गांव के ग्रामीणों ने गांव के गौचर-पनघट पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर रिगजखाल में प्रदर्शन किया और क्रमिक धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने एसडीएम पोखरी को भेजे ज्ञापन में कहा कि यदि गौचर-पनघट की भूमि का सीमांकन शीघ्र नहीं किया गया तो छह जुलाई से आमरण अनशन किया जाएगा।

ग्रामीण जिला प्रशासन से लंबे समय से पनघट की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने रिगजखाल में प्रदर्शन किया और क्रमिक धरना शुरू किया। धरना स्थल पर हुई सभा में जमिता देवी, रुकमणी देवी और बीना देवी का कहना है कि गांव की गौचर और पनघट की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों की ओर से अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिससे काश्तकारी करने में दिक्कतें आ रही हैं। कहा गया कि शासन-प्रशासन की ओर से ब्लाक के विकास के लिए कोई कार्ययोजना भी तैयार नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने गोदली-नैल सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। इस मौके पर राधा देवी, देवेश्वरी देवी, सुशीला देवी, रघुनाथ सिंह, मुकेश सिंह, अरविंद सिह, सुनील सिंह, चैत सिंह, मंगल सिंह और दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed