{"_id":"5b3bacfb4f1c1ba4288b4629","slug":"153063756310-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों में हो बेहतर तालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों में हो बेहतर तालमेल
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। आपदा में राहत, बचाव कार्य को लेकर एसडीएम योगेंद्र सिंह ने सेना के अधिकारियों और आपदा टीम के साथ बैठक की। एसडीएम ने बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य किया जाना है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों में बेहतर तालमेल की जरूरत है। गढ़वाल स्काउट के अधिकारियों और जवानों ने आपदा के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों के बारे में भी बताया। बैठक के दौरान गढ़वाल स्काउट के जवानों की ओर से आपदा उपकरणों का डैमो भी किया जाना था, लेकिन भारी बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, गढ़वाल स्काउट के मेजर अखिल और प्रवेश आदि मौजूद थे।