{"_id":"5b3bacfa4f1c1b88468b45d8","slug":"153063756115-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ ने किया दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ ने किया दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोला ने मंगलवार को ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे तो छात्र-छात्राओं ने भी उनके बखूबी जवाब दिए।
सीईओ ललित मोहन चमोला ने जनता इंटर कॉलेज झिंझोणी(बुडेरा), राउमावि और प्राथमिक विद्यालय झिंझोणी, राजकीय प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल कंडवाल गांव और प्राथमिक विद्यालय बुडेरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी विद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित मिले। सीईओ ने जनता इंटर कॉलेज झिंझोणी (बुडेरा) के इंटर और हाईस्कूल में छात्रों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को कुछ देर पढ़ाया भी। सर्वाधिक छात्र संख्या (118) वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय झिंझोणी का सघन निरीक्षण करते हुए उन्होंने छात्र संख्या को बढ़ाने और उत्तम शैक्षणिक गतिविधियों के लिए शिक्षकों की पहल की सराहना की। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी शंकर सिंह बिष्ट और सतीश कुमार आदि मौजूद थे।