{"_id":"5b37eb3a4f1c1bc57b8b5106","slug":"15303913541-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी दांव पर लगा पुलिया पार कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी दांव पर लगा पुलिया पार कर रहे ग्रामीण
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 सालों से जर्जर स्थिति में है बसाया-हमरोऊ मार्ग पर बनी पुलिया
ब्यूरो/अमर उजाला/ साहिया।
बसाया-हमरोऊ के बीच पैदल संपर्क मार्ग पर बनी आम रास्ते की पुलिया 10 सालों से जर्जर स्थिति में है। आधा दर्जन गांवों के लोग हर दिन जिंदगी दांव पर लगाकर पुलिया पार करते हैं। पुलिया की स्थिति यह है कि वह किसी भी समय गिर सकती है। लोक निर्माण विभाग के पास कई बार शिकायत करने के बावजूद भी स्थिति जस के तस बनी हुई है।
वर्ष 1977-78 में लोनिवि साहिया ने बसाया खड्ड में पैदल संपर्क मार्ग निर्माण के दौरान एक पुलिया निर्माण कराया था। जिससे गढैता, मसराड, ललोऊ, बसाया, हमरौऊ, गोथान, सहित कई गांवों के ग्रामीण रोजाना आवाजाही करते हैं। 10 सालों से विभाग की लापरवाही के चलते पुलिया जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह तोमर, श्याम सिंह चौहान, श्मशेर सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, कांति सिंह चौहान, कृपाल सिंह, महावीर सिंह, रणवीर सिंह आदि लोगों का कहना है कि उक्त गांवों के ग्रामीणों का पैदल मार्ग यही है। बरसात माह में तो सड़के बंद होने से लोग इसी रास्ते से मुख्य बाजार पहुंचते हैं। इसके बावजूद भी विभाग कोई सुध नही ले रहा है, जिससे किसानों को खासी दिक्कतों से दो चार होना पड़ता है।
कोट
मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि पुलिया जर्जर स्थिति में है, तो शीघ्र जेई व एई से जानकारी लेकर पुलिया का एस्टिमेट बनवाकर शासन को भेजा जाऐगा। - डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि साहिया।