{"_id":"5b33c50b4f1c1bf36e8ba47c","slug":"153011943610-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाजार में उपलब्ध कराई जड़ी-बूटी की पौधें व बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बाजार में उपलब्ध कराई जड़ी-बूटी की पौधें व बीज
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। एक साल से एमपी तिराहा पर पुलिस की ओर से तैयार किए जा रहे हर्बल औषधीय पादप एवं बीज केंद्र का एसपी तृप्ति भट्ट ने शुभारंभ किया। इसके बाद हर्बल गार्डन में तैयार की गई जड़ी-बूटी की पौध और बीजों को पुलिस प्रशासन ने बाजार में उपलब्ध कराया।
पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि केंद्र में अश्वगंधा, तुलसी, सतावर, अजवाइन पत्ता, पुदीना, इसबगोल, रोजमेरी, श्यामा तुलसी, रामा तुलसी, कासनी, अकरकरा, सूरजमुखी, गेंदा, बालसम, लेमनग्रास, केसर सहित सभी औषधीय पादपों की पौधे व बीज उपलब्ध हैं। पुलिस की ओर से जड़ी-बूटी का उत्पादन कर लोगों को जड़ी-बूटी के कृषिकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। केंद्र से होनी वाली आमदनी को विभागीय कर्मचारियों और विभागीय कार्यों में खर्च किया जाएगा। हर्बल गार्डन के संरक्षक आरक्षी अनूप मैठाणी ने जड़ी-बूटियों के फायदे के बारे में बताया। इस मौके पर डीएसपी हरवंश सिंह, मिथिलेश कुमार, मातबर सिंह और थानाध्यक्ष कुंदन राम आदि मौजूद थे।