{"_id":"5b33c5084f1c1bb36e8ba1b8","slug":"15301194336-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान विभाग के सहायक निदेशक ने किया विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक ने किया विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक आरके सिंह ने देवाल, थराली और नारायणबगड़ में विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों को अपने कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए और लापरवाह कर्मियों को कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक ने कहा कि काश्तकारों की ओर से तैयार की गई नर्सरी से विभाग उचित मूल्य पर फलदार पौधों को खरीद कर उनको लाभ दे रहा है, लेकिन विभाग में कर्मचारियों के पद रिक्त होने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं उपनल की ओर से कार्य कर रहे संविदा कर्मी कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने काश्तकारों से सरकार की ओर से संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर रूपकुंड पौधालय के भैरव दत्त मिश्रा ने दिसंबर माह से उनकी ओर से उद्यान विभाग को दिए गए पौधों का डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करने की मांग की।