{"_id":"5b32a3654f1c1bc5628b744f","slug":"153004528613-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैनी के काफिले के लिए दून-मसूरी मार्ग जीरो जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैनी के काफिले के लिए दून-मसूरी मार्ग जीरो जोन
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे के काफिले के लिए मसूरी-देहरादून और मसूरी-कैंपटी मार्ग को आधे घंटे से अधिक समय तक जीरो जोन कर दिया गया। उनके काफिले के होटल जेडब्ल्यू मैरिएट पहुंचने के बाद ही दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुचारु की गई। इसके अलावा उनके दौरे में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस ने कैंपटी रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से हटवा दिया।
सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डैनी फॉरे मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर मसूरी पहुंचे। इससे पहले उनका काफिला जैसे ही कुठालगेट से निकला, देहरादून-मसूरी और मसूरी-कैंपटी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। दोपहर बाद 2.55 बजे राष्ट्रपति डैनी का काफिला गांधी चौक पहुंचा और सीधे होटल जेडब्लू मैरिएट रवाना हो गया। 3.20 बजे उनके होटल पहुंचने से पहले मसूरी आने वाले वाहनों को कैंपटी थाने पर रोक दिया गया।
इससे तलोगी गांव तक लगभग पांच किमी लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन करीब एक घंटे तक फंस रहे। इसके अलावा धनोल्टी जाने वाले वाहनों को चूनाखाला से झड़ीपानी-बार्लोगंज होते हुए भेजा गया और जेपी बैंड से टिहरी बाईपास मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया। लाइब्रेरी आने वाले सभी वाहनों को कार्ट मैकेंजी रोड होते हुए हाथीपांव-वैवरलीकान्वेंट होते हुए डायवर्ट किया गया। मसूरी में गांधी चौक, लाइब्रेरी बाजार और मोतीलाल नेहरू रोड पर काफिला गुजरने के दौरान यातायात रोक दिया गया। शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। उनके काफिले के लिए मंगलवार को माल रोड पर वाहनों को आने की छूट दी गई।
विज्ञापन
--
डैनी ने कार से लोगों का किया अभिवादन
सेशेल्स के राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। कैंपटी स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरिएट पहुंचने पर मुख्य गेट पर पहले से ही बड़ी संख्या में खड़े पर्यटक व स्थानीय लोगों ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे की फोटो लेनी शुरू कर दी। इस पर राष्ट्रपति ने गाड़ी से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा। इस दौरान उनकी सुरक्षा में खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहीं। बम निरोधक दस्ते ने होटल परिसर और होटल के वाहनों की सघन चेकिंग की।