फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुमाड़ी गांव में मशरुम बीज उत्पादन प्लांट शुरू

सुमाड़ी गांव में मशरुम बीज उत्पादन प्लांट शुरू

Wed, 20 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सुमाड़ी गांव में मशरुम बीज उत्पादन प्लांट शुरू
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू के सुमाड़ी गांव के पवन काला ने बीएचएम की नौकरी छोड़ अपने साथियों के साथ गांव में मशरूम उत्पादन और बीज (स्पॉन प्रोडक्शन प्लांट) तैयार करने का प्लांट स्थापित किया है, जिसका बुधवार को शुभारंभ किया गया। मोहन काला फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग से स्थापित इस प्लांट के शुरू होने से अब पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग व चमोली के मशरूम उत्पादकों को बीज के लिए देहरादून व रुड़की के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को मोहन काला फाउंडेशन के संस्थापक उद्योगपति मोहन काला ने स्पॉन प्रोडक्शन प्लांट का शुभारंभ किया। यह गढ़वाल के पहाड़ी क्षेत्र का पहला प्लांट है। यह गढ़वाल के पहाड़ी क्षेत्र का पहला प्लांट है। फाउंडेशन ने प्लांट में मशीन खरीदने के लिए लगभग सात लाख रुपये की मदद की है। इस मौके पर काला ने बताया कि गांव के जो भी बेरोजगार मुर्गी पालन, फ्लोरीकल्चर, हार्टीकल्चर व अन्य स्वरोजगार करना चाहते हैं, उन्हें पूरी मदद दी जाएगी। ताकि गांव में युवा खुद का उद्योग स्थापित कर सके। बताया गया कि प्लांट में रिसर्च एंड डवलेपमेंट लैब भी है, जिसमें मशरूम के ज्यादा से ज्यादा गुणवत्तापरक उत्पादन के लिए शोध होगा। प्लांट की स्पॉन उत्पादन क्षमता प्रतिमाह 5 क्विंटल है। जो पहाड़ी जिलों में सप्लाई किया जाएगा। इस मौके पर शैलबाला चमोली, पार्थसारथी काला, पवन काला, दुर्गा बहुगुणा, जगदंबा काला, जयराम जोशी, प्रतीक चमोली व मनोज काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पहाड़ में मिलेंगे स्पॉन
श्रीनगर। लगभग डेढ़ दशक पूर्व श्रीनगर में उद्यान विभाग के औद्यानिकी प्रशिक्षण केंद्र में स्पॉन तैयार किए जाते थे, लेकिन इसको बंद कर दिया गया। इस वजह से मशरूम उत्पादकों को बाहर से स्पॉन मंगवाने पड़ते थे। वहीं कई लोग स्पॉन न मिल पाने की वजह से मशरूम उत्पादन नहीं कर पा रहे थे। अब प्लांट शुरू होने से पहाड़ में ही स्पॉन उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed