{"_id":"5b2938f04f1c1baa6e8b894d","slug":"152942820916-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरोस्पेस बैलून नेटवर्क से मिलेगी पिंडर घाटी में मोबाइल कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरोस्पेस बैलून नेटवर्क से मिलेगी पिंडर घाटी में मोबाइल कनेक्टिविटी
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़। पिंडर घाटी के कई गांव आज भी दूरसंचार समस्या से जूझ रहे हैं। भौगोलिक स्थिति के कारण यहां मोबाइल टॉवर स्थापित नहीं किए जा सकते। ऐसे में पिंडर घाटी में संचार सेवा की सुविधा के लिए यहां जल्द ही बैलून नेटवर्क शुरू किया जाएगा। यह बातें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परखाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने नारायणबगड़ में महाविद्यालय खोलने और महामृत्युंजय महादेव मंदिर के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
मंगलवार अपराह्न पौने दो बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत परखाल से लगे महामृत्युंजय महादेव मंदिर परिसर पहुंचे और यहां दर्शन किए। इसके बाद यहां आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने थराली उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने पर लोगों का आभार जताया। सीएम ने परखाल से लगे महामृत्युजंय महादेव मंदिर के लिए मंदिर समिति को 5 लाख देने की घोषणा की और महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण देने की बात कही। लोगों ने महामृत्युंजय महादेव को रोपवे से जोड़ने, नारायणबगड़ के सणकोट से झलताल, सुपताल होते हुए घाट के लिए मार्ग बनाने, पिंडर के किसानों के लिए आलू का समर्थन मूल्य घोषित करने सहित कई मांगें सीएम के सामने रखीं। सीएम ने जल्द सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, कमलेश सती, विनोद मलेठा, यशपाल नेगी, गोविंद भंडारी, राजेंद्र नेगी, दयाल कार्की, दरवान सिंह, देवेंद्र बुटोला और बृजमोहन बुटोला आदि मौजूद थे।