{"_id":"5b29362e4f1c1bf76e8b8f30","slug":"152942750444-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक टिकट के लिए श्रीनगरवासी लगा रहे 4 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक टिकट के लिए श्रीनगरवासी लगा रहे 4 किमी की दौड़
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। पोस्टऑफिस में सेवाएं बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नया सॉफ्टवियर तैयार हो रहा है, जिससे दिक्कत आ रही है।
स्थानीय व्यवसायी संजय जैन, शिक्षक उत्तम गैरोला ने बताया कि उन्हें कुछ दस्तावेजों को पंजीकृत डाक के माध्यम से देहरादून भेजना था, लेकिन कई दिन से पोस्टऑफिस में काम नहीं होने से उन्हें चार किमी दूर कीर्तिनगर जाकर डाक भेजनी पड़ी। सुरेश सकलानी ने बताया कि वह पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा कराने आए थे, लेकिन कर्मियों ने जमा करने से इनकार कर दिया। पोस्टमास्टर संजय कुमार ने बताया कि विभाग का नया सॉफ्टवियर तैयार हो रहा है, जिससे दिक्कत आ रही है। जो शाखाएं सेंट्रल बैंकिंग सिस्टम से नहीं जुड़ी हैं, वहां सभी सेवाएं उपलब्ध हैं।