फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिकेट में विकासनगर ने दिल्ली को हराया

क्रिकेट में विकासनगर ने दिल्ली को हराया

Tue, 19 Jun 2018 02:03 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में विकासनगर ने दिल्ली को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकानगर। डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे अंडर-14 इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए पहले मैच में विकासनगर ने दिल्ली को छह विकेेट से हराकर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में विकासनगर की टीम को मेरठ से हार का सामना करना पड़ा।
पहले मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 74 रन बनाए। जिसमें अंशुल ने 19, मनीष, दिनेश ने 14-14 रन की पारी खेली। विकासनगर की ओर से जतिन कौशिक ने चार विकेट लिए। आकाश ने दो, रविंद्र, अखिल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी विकासनगर की टीम की ओर से अशर खान ने 40 और अखिल ने 24 रन की पारी खेली। दिल्ली की ओर से मनीष, प्रीतम, राघव ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। जिसमें लखन ने 50, शुभम ने 18 और यशवी, मनीष ने 16-16 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी विकासनगर की टीम 142 रन पर आउट हो गई। अखिल ने 47, दिव्यांश ने 25 और महेंद्र ने 14 रन की पारी खेली। मेरठ की ओर से जयेश ने तीन और समीर, राकेश, आयुष ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गोयल, सचिव तरुण कुमार, संजय गुप्ता, जितेंद्र कौशिक, संजीव, सोनू, विपिन, दिनेश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed