{"_id":"5b27e49c4f1c1bb06e8b88d2","slug":"152934108714-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती में पुलिस ने लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती में पुलिस ने लगाई चौपाल
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के खेती गांव में पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी जानकारियां दीं। गैरसैंण के थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों को एटीएम फ्रॉड, साइबर अपराध, आन लाइन शॉपिंग में होने वाली धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी साथ ही नशे की प्रवृत्ति से बचने का आह्वान किया। पुलिस ने बताया कि किसी को भी फोन पर अपने एटीएम नंबर या बैंक खाते की जानकारी न दें। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा और भ्रूण हत्या से संबंधित जानकारियां भी दी गईं। चौपाल में चौकी प्रभारी मनदीप कुमार, जितेंद्र रावत, प्रधान धर्म सिंह पंवार, वीरेंद्र प्रभु, बिमला देवी और नंदा पंवार आदि उपस्थित थे।