{"_id":"5b2695024f1c1b6a4d8b7067","slug":"15292551731824-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। आए दिन गुल हो रही बिजली से ब्लाक के उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार शाम को गुल हुई बिजली 24 घंटे बाद रविवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। छह जून को ऊर्जा निगम के विद्युत सबस्टेशन में केबल फुंकने से 45 ग्राम पंचायतों की बिजली गुल हो गई थी। हालांकि सात जून को देवाल के आधे हिस्से में निगम ने बिजली आपूर्ति सुचारु की, लेकिन ब्लाक के बीस गांवों में एक सप्ताह बाद बिजली सुचारु हो पाई। शनिवार को एक बार फिर पूरे ब्लाक की बिजली गुल हो गई। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि आए दिन गुल होती बिजली से ऊर्जा निगम की लापरवाह कार्यप्रणाली उजागर हो रही है। बिजली नहीं होने से जहां लघु उद्योग और व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन में तकनीकी खराबी के चलते बिजली गुल हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।