{"_id":"5b24295e4f1c1b6c4d8b6c49","slug":"15290965455-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख की लागत से बनेंगे तीन संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख की लागत से बनेंगे तीन संपर्क मार्ग
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
गुमानीवाला स्थित गुज्जर प्लॉट क्षेत्र में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। शुक्रवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में अग्रवाल ने विधायक निधि से गुज्जर प्लॉट बस्ती क्षेत्र में छह लाख रुपये की लागत से तीन संपर्क मार्गों के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अधिक लंबाई वाले मोटर मार्गों को लोक निर्माण विभाग से प्रस्तावित कराकर मंजूरी दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर पर उन्होंने नागरिकों को गुज्जर प्लॉट क्षेत्र में सड़क, पेयजल व विद्युत व्यवस्था को जल्द चुस्त दुरुस्त करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभी बस्तियों को बिजली उपलब्ध कराने का सपना है, जिसके तहत गुज्जर बस्ती में भी विद्युतीकरण की योजना है, इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बताया कि प्रक्रिया के तहत 36 पोल बस्ती में पहुंच चुके हैं। जल्द विद्युतीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रभा देवी, शोभा देवी, जसोदा देवी, शकुंतला देवी, धर्म सिंह गुनसोला, विजय सिंह रावत, मेहताब सिंह नेगी, रमेश चंद शर्मा, संजय पाल, राव रईस, विजेंद्र मोगा, अनिल शर्मा, मोहम्मद अहमद, आशा देवी, वीरेंद्र रमोला, विनोद प्रसाद, अवतार सिंह नेगी आदि मौजूद थे।