फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दूसरे दिन भी जाम रहे मैक्सी, कैब के पहिए, लोग हुए परेशान

दूसरे दिन भी जाम रहे मैक्सी, कैब के पहिए, लोग हुए परेशान

Sat, 16 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जाम रहे मैक्सी, कैब के पहिए, लोग हुए परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

ट्रैकर-कमांडर-सूूमो एसोसिएशन ने प्रदेश में लागू किए गए गति नियंत्रण यंत्र (स्पीड गवर्नर) के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी वाहन सड़कों पर नहीं उतारे। जिसके चलते टैक्सी, मैक्सी कैब वाहनों से रोजमर्रा का सफर करने वाले पैसेंजर और पर्वतीय रूटों पर जाने वाले लोगों को वाहनों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर उन्हें निजी परिवहन की बसों व रोडवेज से सफर करना पड़ा। उधर दूसरी ओर स्वर्गाश्रम यूनियन की हड़ताल से प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ा। इस दौरान कई लोग वाहन नहीं मिलने से पौराणिक शिवालय के दर्शन नहीं कर पाए।
तीर्थनगरी से शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी ट्रैकर-कमांडर-सूमो एसोसिएशन से संचालित होने वाले वाहनों की सेवाएं ठप रही। इस दौरान चंद्रभागा पुल, नटराज चौक आदि स्थानों पर पैसेंजरों को वाहनों की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, यूनियन से जुड़े बिजेंद्र सिंह रावत, रणजीत सिंह, संजय आदि ने चेताया कि प्रदेश सरकार ने वाहनों में स्पीड कंट्रोल गवर्नर लगाने के अनिवार्य नियम को वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


वाहन नहीं चलने से नीलकंठ यात्रा हुई प्रभावित
इन दिनों 35 हजार की आमद, पांच हजार श्रद्धालु भी नहीं पहुंच पाए
निजी वाहनों व पैदल मार्ग से यात्रा करने वाले ही कर पाए प्राचीन शिवालय के दर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। टैक्सी यूनियन की हड़ताल के चलते छोटे वाहनों का संचालन नहीं होने से प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा स्नान के बाद प्राचीन नीलकंठ शिवालय के दर्शन की इच्छा लिए टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे श्रद्धालुओं को मायूसी हाथ लगी। क्षेत्र में टैक्सी वाहनों का संचालन ठप होने से विभिन्न स्थानों से नीलकंठ दर्शन को स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पहुंचे तीर्थयात्रियों को वाहनों के लिए स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ा। वाहन नहीं मिलने से वह प्राचीन शिवालय के दर्शन नहीं कर पाए और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में कम पहुंचें श्रद्धालु
मंदिर समिति के सचिव धन सिंह राणा ने बताया कि इन दिनों ग्रीष्मकालीन यात्रा मेें लगभग 35 हजार श्रद्धालु हर रोज मंदिर में दर्शन व जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को टैक्सी यूनियन की हड़ताल के चलते वाहन नहीं चलने से बामुश्किल चार से पांच हजार तीर्थयात्री पहुंच पाए। बताया कि इस दौरान निजी वाहनों से यात्रा करने वाले और नीलकंठ पैदल मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालु ही शिवालय के दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed