फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली-गोपेश्वर सड़क पर आंधी से टूटकर गिरा पेड़

चमोली-गोपेश्वर सड़क पर आंधी से टूटकर गिरा पेड़

Wed, 13 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चमोली-गोपेश्वर सड़क पर आंधी से टूटकर गिरा पेड़
गोपेश्वर। जिले में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नगर के नैग्वाड़ मोहल्ले में पीपल का पेड़ टूटकर सड़क पर आ गया, जिससे करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस दौरान यात्रा और लोकल वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से कराई गई। मूसलाधार बारिश होने से जीआईसी मोहल्ले में कई घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया। नेग्वाड़ मोहल्ले में भी आवासीय मकानों में नाली का पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने नगर के ड्रेनेज की सही ढंग से व्यवस्था करने की मांग उठाई। शाम पांच बजे बाद मौसम सामान्य हो गया था। जोशीमठ और पीपलकोटी क्षेत्र में मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed