फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डिम्मर और रतूड़ा गांव में श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

डिम्मर और रतूड़ा गांव में श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 13 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
डिम्मर और रतूड़ा गांव में श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
कर्णप्रयाग। डिम्मर और रतूड़ा गांवों में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में लोगों की भीड़ जुट रही है। डिम्मर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य अंकित कोठियाल ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलना ही ईश्वर भक्ति है। इस मौके पर मोहित डिमरी, बसंत बल्लभ डिमरी, बासुदेव डिमरी, गणेश खंडूड़ी, सुरेंद्र कोठियाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। उधर, रतूड़ा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य विजयराम डिमरी ने भगवान श्री हरि विष्णु और देवऋषि नारद की कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्री हरि विष्णु की भक्ति से ही मनुष्य को सद्मार्ग और सद्गति मिलती है। इस मौके पर उत्तराखंड शासन के राजस्व सचिव विनोद रतूड़ी, विद्या दत्त रतूड़ी, अनुसूया प्रसाद रतूड़ी, प्रकाश चंद्र रतूड़ी, गणेश खंडूड़ी, देवी प्रसाद ड्यूंडी सहित रतूड़ा, खंडूड़ा, केदारूखाल, चूलाकोट, घंडियाल, धारकोट, ऐरवाड़ी व बणगांव आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed