फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिकेट में मुरादाबाद ने दी मेरठ को मात

क्रिकेट में मुरादाबाद ने दी मेरठ को मात

Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में मुरादाबाद ने दी मेरठ को मात
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर आयोजित अंडर-14 इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन एल्पाइन क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद ने कर्ण क्रिकेट एकेडमी ब्लू मेरठ को आठ विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 47 रन बनाए। यश ने सर्वाधिक 12 रन की पारी खेली। मुरादाबाद की ओर से दीपक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर सात विकेट लिए। यश चौहान, रजनीश, कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी मुरादाबाद की टीम ने आसानी से दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। कार्तिक ने 13 रन की पारी खेली। मेरठ की ओर से मुशाहीर ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच दिल्ली और मेरठ रेड के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 66 रन बनाए। जिसमें कर्ण ने 16, अंश ने 10 रन की पारी खेली। मेरठ की ओर से अनस ने तीन जबकि, मुनीर, अंकित ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मेरठ रेड की टीम ने बिना किसी नुकसान के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गोयल, सचिव तरुण कुमार, चंद्र, देवेंद्र कंडारी, विपिन तोमर, असर खान, आकाश चौहान, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में पहुंची नैनीताल की टीम
विकासनगर(ब्यूरो)। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में चल रही यूसीए यूजेवीएनएल सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में सोमवार को खेले गए मैच में नैनीताल जिले की टीम ने चमोली की टीम को पांच विकेट से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चमोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.5 ओवरों में 164 रन बनाए। गिरीश ने 45, हितेश ने 29, रवि ने 20 और पवन ने 18 रन की पारी खेली। नैनीताल के विनय कुमार ने 4 और दिपेश, पृथ्वी, देवेेंद्र कुंवर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी नैनीताल की टीम ने 29.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सानिब सिद्धार्थ ने 55 रन, सौरभ रावत ने 41 रन की पारी खेली। चमोली के गिरीश ने तीन, हीरा और अनूप ने एक-एक विकट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed