{"_id":"5b202e384f1c1b315d8b4b87","slug":"152883564320150-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक नल से पानी ढो रहे 150 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक नल से पानी ढो रहे 150 परिवार
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लंबे समय से मांग के बावजूद घरों को कनेक्शन नहीं दे रहा विभाग
अमर उजाला ब्यूूरो
विकासनगर।
इन दिनों राजावाला बाड़वाला में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। करीब 150 परिवारों को सार्वजनिक नल से पानी ढोना पड़ रहा है। लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से घरों में पानी का कनेक्शन दिए जाने की मांग कर चुके है, लेकिन हर बार स्रोत में पानी का कम स्तर होने की बात कह उनके आवेदन को रद्दी में डाल दिया जाता है।
स्थानीय निवासी प्रदीप क्षेत्री, किशोर श्रेष्ठा, रीना देवी, खेम बहादुर खत्री, सुनीता शाही, सुमन देवी, शांति देवी, विमला देवी, केसी सुशीला, साधना नेगी, बॉबी बिष्ट, प्रमोद थापा, चंपा देवी, गोपाल राणा, गोपाल थापा, राम सिंह, दीपक रावत, सुशीला ठाकुर, संतोष कुमार, गंगाराम, राजू आदि का कहना है कि वह इस मुद्दे को तहसील दिवस में भी उठा चुके हैं। जहां उन्हें 10-15 दिन के भीतर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है। बड़े से लेकर छोटे तक को पानी के लिए सार्वजनिक नल पर पानी ढोने के काम में लगना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि उन्हें कपड़े और बर्तन धोने तक के लिए ठीक ढंग से पानी नसीब नहीं हो पाता। इसके साथ ही घर में कोई तीज त्योहार होने में सबसे ज्यादा दिक्कत पेश आती है।
ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्र के टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति शुरू की गई है। जलस्रोत में पानी का कम स्तर होने के कारण कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। जलस्रोत के रिचार्ज होते ही जुलाई में कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- एसके श्रीवास्वत, एसडीओ, जल संस्थान