{"_id":"5b202c834f1c1bb16e8b7896","slug":"152883520714-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा इफ्तार कराने से खुश होते हैं अल्लाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा इफ्तार कराने से खुश होते हैं अल्लाह
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मंगलवार को कुंजाग्रांट में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उलमा ने रमजान और रोजा इफ्तार कराने की फजीलतें बयान की। वहीं, भाजपा नेताओं ने लोगों से मिल-जुलकर रहने की अपील की।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ और भाजपा नेता खालिद मंसूरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों ने रोजेदारों का खजूर और पानी से रोजा इफ्तार कराया। इससे पहले हाजी कारी निसार अहमद ने रमजान की फजीलतें बयान की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमत और रहमत का महीना है। रमजान सब्र और मोहब्बत का पैगाम देता है। इस माह में अकीदतमंद रोजे रखकर अल्लाह की इबादत में मश्गूल रहते है। कहा कि रोजेदारों का रोजा इफ्तार कराने वाले से अल्लाह खुश होते हैं। ऐसे लोगों को अल्लाह रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाते हैं। उन्होंने लोगों से इस माह में गरीबों की खूब मदद करने की अपील की।
मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता को बढ़ाते है। रोजे रखने से इंसान को त्याग व बुराई से दूर रहने की ताकत मिलती है। गंगा-जमुना तहजीब देश और समाज की एकता के लिए आवश्यक है। रोजा इफ्तार के बाद हाजी कारी निसार अहमद ने मगरिब की नमाज अदा कराई और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ कराई। इसके बाद लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।