{"_id":"5b202b764f1c1bda6e8b7b2a","slug":"15288349374-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतकार प्रसून जोशी पहुंचे परमार्थ निकेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतकार प्रसून जोशी पहुंचे परमार्थ निकेतन
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
जाने माने गीतकार व फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रसून जोशी सपरिवार मंगलवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस दौरान आश्रम गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रोच्चारण के बीच पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और गंगाजलि भेंट की। इस दौरान परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि और जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने गीतकार प्रसून जोशी को 11 खंडों का महाग्रंथ हिंदू धर्म विश्वकोष भेंट किया। स्वामी चिदानंद मुनि ने प्रसून जोशी से फिल्मों, गीतों, लेखन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने जैसे विषयों पर चर्चा की।
प्रसून जोशी ने हिंदू धर्म विश्व कोष को अमूल्य निधि और भावी पीढ़ी का मार्गदर्शक बताया। कहा कि स्वामी चिदानंद मुनि के इस तरह के योगदान को देश की आने वाली पीढ़ियां लंबे अरसे तक याद रखेगी। उम्मीद जताई कि इस महाग्रंथ के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को भारतीय दर्शन, धर्म, आध्यात्म और जीवन शैली के बारे में ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने महा ग्रंथ के सृजन के लिए आश्रमाध्यक्ष व उनकी टीम का आभार भी जताया।