{"_id":"5b202b694f1c1bf86e8b7a69","slug":"152883492514-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम स्थान हासिल करने वाले बहनें सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम स्थान हासिल करने वाले बहनें सम्मानित
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
मुनिकीरेती स्थित चौदहबीघा की महिलाओं ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटर में 82 प्रतिशत अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गरीब पृष्ठभूमि की दो होनहार छात्राओं को सम्मानित किया। ढालवाला स्थित राजीवग्राम में स्थानीय महिलाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी ऊषा बडोला ने दोनों होनहार छात्राओं को स्मृति चिह्न व नकद पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया।
बताया कि गरीब पृष्ठभूमि की दोनों छात्राएं सगी बहनें हैं, जिनमें अनुकृति बिजल्वाण ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश से 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक जबकि छोटी बहन साक्षी बिजल्वाण ने राजकीय हाईस्कूल राजीवग्राम से 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि दोनों बहनों ने बिना ट्यूशन के बोर्ड परीक्षाओं में सफलता अर्जित की है और अपने विद्यालयों में टॉपर रहीं। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान सरस्वती जोशी, दीपा भट्ट, सुंदरी बिजल्वाण, रुकमणी बिष्ट, अंकिता बिजल्वाण, लक्ष्मी बिजल्वाण, शुभम बिजल्वाण आदि मौजूद थे।