{"_id":"5b1eda6b4f1c1b264d8b619a","slug":"15287486558-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम दरों पर दांतों का प्रत्योरोपण करा सकेंगे रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम दरों पर दांतों का प्रत्योरोपण करा सकेंगे रोगी
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अब रोगियों को सर्वजन इंप्लांट की सुविधा भी मिल सकेगी। सोमवार को संस्थान में इंप्लांट योजना और इंडोडोन्टिक्स माइक्रोस्कोपी आपरेशन थिएटर का शुभारंभ भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. देवेंदु कुमार ने किया। उन्होंने संस्थान की ओर से दंत रोग और कैंसर जागरुकता के लिए चलाए जा रहे जन जागरुकता अभियान की सराहना भी की। संस्थान के चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि हॉस्पिटल में योजना के माध्यम से रोगी न्यूनतम दरों पर दांतों का प्रत्यारोपण करा सकेंगे।
कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु ऐरन ने बताया कि इंप्लांट का मूल्य आम आदमी की पहुंच से बाहर है, लेकिन संस्थान में सस्ती दरों पर प्रत्यारोपण होने से रोगियों को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी डेंटल इंप्लांट करा सकेंगे। मौके पर कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग, डॉ. अनिल के चांदना, डॉ. सुधीर कपूर, विवेक संग, डॉ. अनिरुद्ध सिंह, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. नारायण प्रसाद, डॉ. अनिल ढींगरा, डॉ. सुरेश डीके, डॉ. प्रीति धवन, डॉ. अमित अग्रवाल आदि मौजूद थेे।