फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खनन व शराब पर लग रहा नरेंद्र और त्रिवेंद्र भाई टैक्स : हरीश रावत

खनन व शराब पर लग रहा नरेंद्र और त्रिवेंद्र भाई टैक्स : हरीश रावत

Tue, 12 Jun 2018 01:49 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खनन व शराब पर लग रहा नरेंद्र और त्रिवेंद्र भाई टैक्स : हरीश रावत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। राज्य में ‘हरदा’ टैक्स वसूली का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी अब नरेंद्र भाई और त्रिवेंद्र भाई टैक्स वसूल रही है। कांग्रेस के बारे में झूठ फैलाकर सत्ता में आए नरेंद्र मोदी सरकार ने चार साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश सरकार खनन और शराब माफिया से सांठगांठ कर अंधाधुंध वसूली कर रही है।

ये बातें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीते रविवार मसूरी में पत्रकारों से कहीं। पूर्व मुख्यमंत्री जौनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम से लौटते समय देर रात कुछ देर मसूरी में ठहरे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को वादों से गुमराह कर सत्ता हासिल की। इसके बाद आजतक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिनकी कोई भी घोषणा धरातल पर नहीं उतरी है। इस दौरान उन्होंने त्रिवेंद्र रावत सरकार पर भी निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में ‘हरदा’ टैक्स वसूलने का आरोप लगाने वालों के कार्यकाल में खनन और शराब पर नरेंद्र दामोदर भाई टैक्स और त्रिवेंद्र भाई टैक्स वसूला जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 52 रुपये क्विंटल बजरी राज्य के लोगों को मिलती थी। वहीं बजरी अब 120 से 150 रुपये क्विंटल हो गई है। इसके अलावा राज्य की सभी नदियों में बेधड़क अवैध रूप से खनन हो रहा है। भाजपा सरकार खनन माफिया से मिलीभगत करके अंधाधुंध वसूली कर रही है। ब्रांड को लेकर हल्ला मचाने वाले 400 रुपये में बिकने वाली शराब के अब 800 रुपये में बिकवा रहे हैं। डेनिम-डेनिम का शोर मचाने वाली भाजपा अब राज्य में दमंग और फ्रेंड्स जैसी चंडीगढ़ की घटिया ब्रांड बिकवा रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर नीति में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार संलिप्त रहने वाले विभागों को ही बाहर कर दिया है। निकाय चुनाव में हारने के डर से प्रदेश सरकार जानबूझ लेट लतीफी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय पालिका के समाने सही तथ्य नहीं रख रही है जिस कारण चुनाव टल रहे हैं। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट रिस्पना और कोसी नदी के पुनर्जीवित करने की योजना पर भी सवाल उठाया। कहा कि मौजूदा वक्त नालों-खालों में अवैध रूप से निर्माण हो रहे हैं। ऐसे में ड्रीम प्रोजेक्ट की सफलता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने कोसी के अंदर चाल खाल बनाने की शुरुआत की थी। उन्होंने रिस्पना और बिंदाल को सफल मॉडल बनाने के लिए रिवर फ्रंट डेवलपमेंट करने और नदियों के उद्गम स्थल को जोड़ने वाले खालों से अतिक्रमण हटाने का सुझाव दिया। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, अमरदीप सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, संदीप साहनी, सतीश ढौडियाल, रजत अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी व पार्टी कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed