{"_id":"5b1ed6844f1c1b214d8b5dd6","slug":"15287476563-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश पर रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश पर रहे वाहन चालक
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय वाहन चालक महासंघ से जुड़े कर्मचारी सोमवार को अवकाश पर रहे। उन्होंने डाकपत्थर स्थित निरीक्षण भवन में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
उपशाखा डाकपत्थर के सचिव वीर सिंह शाही ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। कहा जब तक सरकार ग्रेड वेतन में संशोधन, चालकों को रिफ्रेशर कोर्स, बायोमीट्रिक मशीन में उपस्थिति से छूट, चालकों के रिक्त पदों को भरने, मृत पदों को जीवित करने, लोनिवि के डोजर, जेसीबी ऑपरेटर के पद नाम में परिवर्तन करने, विभागों में नियमित चालकों की भर्ती, समान कार्य का समान वेतन लागू करने की मांग को पूरी नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। 12 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष नरेश शर्मा, सुनील त्यागी, मोहनदत्त रावत, जुल्फान, आनंद, राजू, जितेंद्र, मकान सिंह, लेखराम, शौकत अली आदि शामिल रहे।