{"_id":"5b1ed66c4f1c1b6c4d8b609b","slug":"15287476311630-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में मेरठ ने दिल्ली को दी 30 रन से मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में मेरठ ने दिल्ली को दी 30 रन से मात
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित बैराज ग्राउंड में विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर आयोजित अंडर-14 इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को ग्राम प्रधान और विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गोयल ने किया। उद्घाटन मुकाबले में कर्ण क्रिकेट एकेडमी मेरठ ने देव क्रिकेट एकेडमी दिल्ली को 30 रन से मात दी।
टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुद दिल्ली की टीम ने फिल्डिंग का फैसला लिया। मेरठ ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाए। जयैद अंसारी ने 21, यश शोंदी ने 20 और प्रभात ने 14 रन की पारी खेली। दिल्ली की ओर से ऋतिक, आशीष, अंश ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना सकी। शुभम ने 23, शुभ ने 18 और हर्ष 12 रन की पारी खेली। मेरठ की ओर से मुशीर, जयैद ने दो-दो विकेट लिए। संस्कार, रचित ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव चंद्रकांत आर्य, संजय गुप्ता, सचिव तरुण कुमार, विपिन तोमर, आकाश, दिव्यांग, सलमान आदि मौजूद रहे।