फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जनता दरवार में अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

जनता दरवार में अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

Mon, 11 Jun 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
जनता दरवार में अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण
गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने समाज कल्याण विभाग के तहत गौरा देवी कन्याधन, पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहायता, घरेलू गैस वितरण विस्तार केंद्र खोलने, ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण जैसी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

शिविर में 15 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर गौचर के अनुसूया लाल ने कहा कि पुत्री की शादी के लिए समाज कल्याण विभाग में वर्ष 2016 में आवेदन किया था, लेकिन आर्थिक सहायता नहीं मिली है। चांई गांव की प्रियंका ने गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की। कर्णप्रयाग की बसु देवी ने ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण में उनके तीन मंजिला भवन को पूर्ण प्रभावित की श्रेणी में नहीं रखा गया है। समस्या सुन डीएम ने अपर जिलाधिकारी को समस्या के समाधान के लिए कहा। पोखरी के सूगी गांव निवासी राजा चौहान ने कहा कि न्याय पंचायत बमोथ तक रसोई गैस एजेंसी कर्णप्रयाग द्वारा गैस आपूर्ति की जाती है। जबकि एक किलोमीटर आगे सूगी गांव में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होती है। जिस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को गैस आवंटन के विस्तार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed