{"_id":"5b1c3c8d4f1c1b53268b52a3","slug":"152857716910-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गारंटी के साथ पैदा होगी बछिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गारंटी के साथ पैदा होगी बछिया
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। देश की पहली सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्रयोगशाला में बनने के बाद 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होने की गारंटी मिलेगी। इसके लिए प्रयोगशाला में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जाएगा। गर्भाधान के लिए यूज होने वाले सीमेन से सिर्फ 10 फीसदी ही नर पैदा होने की संभावना होगी।
उत्तराखंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (यूएलडीबी) के सीईओ डा. एमएस नयाल ने बताया कि श्यामपुर में बनने वाली प्रयोगशाला को पशु उत्पादन और पालकों की आय बढ़ाने के लिए स्थापित किया जा रहा है। पूर्व में विभागीय प्रयोगशाला में बछिया के पैदा होने के 50 प्रतिशत ही संभावना होती थी, लेकिन सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्रयोगशाला में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक से बछिया पैदा होने की संभावना 90 प्रतिशत तक होगी। इसमें देसी नस्लों का ही सीमेन प्रयोग किया जाएगा। इससे न सिर्फ बछिया पैदा होगी, बल्कि दुग्ध उत्पादन में वृद्धि भी होगी।
सीईओ ने बताया कि प्रयोगशाला के लिए अमेरिका से भी सहयोग लिया जा रहा है। श्यामपुर में पशु पालन विभाग की पहले से ए ग्रेड की लैब स्थापित है, जिससे सेक्स सॉर्टेड सीमेन टेक्नोलॉजी से अपग्रेड किया जा रहा है। प्रयोगशाला के शुरू होने के बाद पशुपालकों को इसका लाभ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मिलना लगभग तय है। देश में यह पहला प्रोजेक्ट है, जो कि उत्तराखंड से शुरू किया जा रहा है।