फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीएएमएस छात्रों ने फूंका आयुष सचिव का पुतला

बीएएमएस छात्रों ने फूंका आयुष सचिव का पुतला

Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बीएएमएस छात्रों ने फूंका आयुष सचिव का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कालेजों में फीस वृद्धि के मामले में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी निर्णय नहीं होने से नाराज विभिन्न आयुर्वेदिक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने आयुष सचिव का पुतला फूंका। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने तहसील में आमरण अनशन की भी शुरूआत कर दी है। फीस वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे बीएएमएस के छात्र-छात्राएं बुधवार को मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर भड़क गए। छात्र-छात्राओं ने तहसील में पुतला फूंक प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। वहीं, मामले को लेकर छात्र सुमित शर्मा और कनिका सुयाल ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि फीस नियामक समिति के अनुमति के बिना 250 प्रतिशत फीस वृद्धि कर दी गई है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं की आवाज को अनसुना कर दिया है। विभाग और आयुर्वेद विश्वविद्यालय फीस वृद्धि मामले में छात्र-छात्राओं से टकराव की नीति अपना रहा है। कहा कि फीस वृद्धि के विरोध में अब निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ललित तिवारी, विनोद कुंवर, मोहित बगवाड़ी, अनुज नौटियाल, ज्योति पंवार, दीक्षा थपलियाल, सुकांत विश्वास, यश वेदवाल, आशीष नौटियाल आदि तमाम बीएएमएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed